टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं जांघ की मांसपेशी में चोट लगी थी। इसके चलते वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे, जबकि इंग्लैंड दौरे से भी उनके बाहर रहने की आशंका है। नीतीश को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि हार्दिक भी जांघ की मांसपेशी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं