नोमैडिक एलीफेंट-2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, पहाड़ों में आतंकियों से निपटेंगे 90 जवान

भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट-2026' उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हो गया है. इसका मुख्य उद्देश्य पहाड़ी और अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों को मजबूत करना है.