सीतापुर में सुबह-सुबह सपा कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, 21 साल पुराना मकान 2 घंटे में जमीदोंज

Sitapur SP Office Demolition: सीतापुर में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब दो घंटे चली कार्रवाई में 21 साल पुरानी इमारत गिरा दी गई। प्रशासन का कहना है कि जमीन का पट्टा वर्षों पहले निरस्त हो चुका था।