करोड़पति दवा कारोबारी की बहू का इंटरव्यू:कानपुर में शालू बोली- 21 दिन बहुत तकलीफें सही; मैं निर्दोष हूं, यही साबित हुआ

मैं शुरू से कह रही थी कि मैंने कुछ नहीं किया। मैं निर्दोष हूं। जो सच है वो सबके सामने है। आज वही प्रूफ हुआ है। मुझे नहीं पता कि सुब्रत ने मेरे ऊपर आरोप क्यों लगाए। मैं 21 दिन जेल में थी। मैंने बहुत ज्यादा तकलीफें सही है। कैसे मैंने एक-एक दिन काटा है, ये मैं ही जानती हूं। मैंने अपने बेटे को बहुत मिस किया। ये बातें करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में बंद बहू शालू ने जेल से छूटने के बाद कही। 21 दिन बाद शालू को पुलिस से क्लीनचीट मिली। सोमवार को कोर्ट ने रिहा कर दिया। कोर्ट ने माना कि