रामलीला, दशहरा और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन अक्टूबर से अचलताल स्थित रामलीला मैदान में मुख्य रामलीला मंचन शुरू होगा। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए नगर निगम ने शहर को चार सेक्टरों में बांटकर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने आयोजन स्थलों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल, कूड़ा उठान और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अचलता