चंद्रमा पर तिरंगे की गूंज का वैश्विक सम्मान! चंद्रयान-3 को मिला अंतरिक्ष विज्ञान का सर्वोच्च पुरस्कार

भारत की अंतरिक्ष यात्रा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन को अमेरिका में अंतरिक्ष विज्ञान के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ‘गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है।