छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL-3) के उद्घाटन मैच में रायपुर रायनोंस ने राजनांदगांव पैंथर्स को 90 रनों से हरा दिया। रायपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अमनदीप खरे के शतक (102 रन) और अमित यादव के 85 रनों की बदौलत 228 रन बनाए। जवाब में राजनांदगांव की टीम 138 रनों पर सिमट गई।