हीलियम-3: 1.89 लाख रुपये लीटर बिकने वाली गैस! चांद की मिट्टी में छुपा है अरबों का खजाना, पाने के लिए जंग शुरू

Helium-3 Gas: चांद पर मिलने वाली हीलियम-3 गैस की कीमत करीब 1.89 लाख रुपये प्रति लीटर पार कर गई है. क्वांटम कंप्यूटिंग और न्यूक्लियर फ्यूजन के लिए जरूरी इस रेयर गैस को निकालने के लिए स्पेस कंपनियों में होड़ मची है. पृथ्वी पर इसकी भारी कमी है, इसलिए अमेरिकी कंपनियां इंटरल्यून और एस्ट्रोटेक 2027 तक चांद से माइनिंग की तैयारी में जुटी हैं.