त्योहार पर जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन:तकनीकी काम से 3 ट्रेनों का रूट बदलेगा, लीलण-मरुधर समेत 3 ट्रेनें डायवर्ट

त्योहार के सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर से चेन्नई के बीच फेस्टिवल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन जोधपुर और MGR चेन्नई सेंट्रल के बीच 9-9 ट्रिप करेगी। इससे राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी। वहीं, तकनीकी कार्य के चलते लीलण, मरुधर और भोपाल-जोधपुर समेत कुछ ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से किया जाएगा। रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को यात्रा से पह