बागपत में शादी का झांसा, दरोगा पर बयान बदलने का-आरोप:3 साल का प्रेम प्रसंग, शादी का झांसा देकर युवती को बुलाया हरिद्वार और मुकरा

बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर हरिद्वार बुलाने और फिर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वह पिछले तीन वर्षों से एक युवक के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान युवक ने उससे शादी का वादा किया और भरोसे में लेकर उसे हरिद्वार बुला लिया। युवती ने हरिद्वार में युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया। युवक के इनकार के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को