इसरो की एक और बड़ी सफलता: एलवीएम-3 के लिए क्रायोजेनिक इंजन का अंतिम परीक्षण सफल नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपने सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान एलवीएम-3 (LVM-3) के सातवें परिचालन मिशन के लिए निर्धारित सीई-20 (CE-20) क्रायोजेनिक इंजन का अंतिम उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया। एलवीएम-3 (पूर्व नाम: जीएसएलवी एमके-3) इसरो का सबसे