सीसीपीएल-3 के लिए राजनांदगांव पैंथर्स तैयार

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव ने शनिवार को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे संस्करण में हिस्सा लेने वाली राजनांदगांव पैंथर्स टीम की जर्सी और टीम का लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों, क्रिकेट खिलाड़ियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। सीसीपीएल-3 का आयोजन रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 जून से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। पिछले सीजन में रा