Chandrayaan 3 Latest Discovery: इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने वैज्ञानिकों को एक और बड़ी कामयाबी दिलाई है. चांद के शिव शक्ति पॉइंट की मिट्टी का सीधा संबंध धरती पर खोजे गए पहले चंद्र उल्कापिंड कैलकालॉन्ग क्रीक से मिला है. नेचर जर्नल में पब्लिश हुई रिसर्च के अनुसार, यहां की मिट्टी चांद की कई अलग-अलग आंतरिक परतों का मिश्रण है जो अरबों सालों में हुए उल्कापिंडों के हमलों से सतह पर बिखर गई थी.