बिजनौर जिले के अथाई गांव की दिव्या यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर केनोइंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने रायपुर में 9 और 10 जून को आयोजित नॉर्थ जोन प्रतियोगिता तथा 12 से 14 जून तक हुई 36वीं राष्ट्रीय केनोइंग प्रतियोगिता में जूनियर और सब जूनियर वर्ग में कई पदक हासिल किए। दिव्या यादव सीमा सुरक्षा बल में एएसआई यशवीर यादव और सोनम की पुत्री हैं। वह वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की खिलाड़ी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वाटर स्पोर्ट्स केनोइंग की