'मम्मी-पापा के पीछे छुपना बंद करो', ₹370 बिरयानी विवाद पर प्रणित की 'माफी' पर भड़के कुणाल कामरा, लगा दी क्लास!

कॉमेडियन प्रणित मोरे का लाइव शो विवादों के घेरे में है. शो में एक दर्शक ने महिला को ₹370 की बिरयानी खिलाने के बदले संबंध बनाने की उम्मीद करने की बात कही थी. प्रणित ने इसे मंच पर बढ़ावा दिया. चौतरफा आलोचना के बाद प्रणित ने माफी मांगी है. मगर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने प्रणित मोरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कॉमेडियन्स को गलतियों को छिपाने के लिए 'क्राउड वर्क' या 'माता-पिता' का सहारा लेना बंद कर देना चाहिए.