Chandra-Mangal Yog in Aries 2026: वैदिक ज्योतिष में कुछ विशिष्ट ग्रहों की युति को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इसका प्रत्यक्ष असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार, 11 जून की सुबह 8 बजकर 16 मिनट से लेकर 13 जून की सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक मेष राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनने जा रही है. इस विशिष्ट संयोग को चंद्र-मंगल युति कहा जाता है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ और धनवर्धक योग माना गया है. यह खास योग खासतौर पर आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला और समृद्धि प्रदान करने वाला होता