औरंगाबाद सदर अस्पताल के आईसीयू में एसी खराब:गर्मी-उमस में मरीजों का हो रहा इलाज, 4 दिन तक बनी रहेगी परेशानी

औरंगाबाद सदर अस्पताल का नया भवन भले ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होने का दावा करता हो, लेकिन हकीकत मरीजों के लिए बेहद परेशान करने वाली है। अस्पताल के आईसीयू में लगा एयर कंडीशनर पिछले 24 घंटे से बंद पड़ा है, जिससे गंभीर मरीजों को भीषण उमस और गर्मी के बीच इलाज कराना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि तकनीकी खराबी के कारण अगले 4 दिनों तक एसी के चालू होने की संभावना नहीं है। ऐसे में जिन मरीजों को नियंत्रित तापमान में विशेष निगरानी की जरूरत होती है, वे असहनीय गर्मी झेलने को मजबूर हैं। आईसीयू जैसे सं