अतरौलिया में सुभासपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर ताकत झोंक दी। हैदरपुर स्थित मैरिज हॉल में ‘सामाजिक समरसता परिक्षेत्र अतरौलिया’ के जोनल, सेक्टर और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा को पांच परिक्षेत्रों में बांटा गया है। रविवार का सम्मेलन अतरौलिया परिक्षेत्र के 84 बूथों की संगठनात्मक समीक्षा और कार्यकर्ताओं को