किशनगंज में विधायक के बयान पर शेरशाहवादी समाज नाराज:पटना में मंत्रियों-नेताओं को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग, 5 जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के कथित विवादित बयान को लेकर शेरशाहवादी समाज में नाराजगी है। ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन के बैनर तले कोशी-सीमांचल के पांच जिलों के प्रतिनिधियों ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेताओं को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि विधायक द्वारा एक समुदाय विशेष को लेकर की गई टिप्पणी से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई