विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राहुल प्रकाश ने नागरिक कल्याण संस्थान की ओर से बेगूसराय में इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच आईएमए सभागार में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के संबंध में बताया। उन्होंने कहा है कि नवाचार सोच को राष्ट्रीय पटल पर ले जाना है। आप अपने अंदर सोचें कि समाज में किसी तरह की समस्या है और उसका समाधान क्या हो सकता है। आपको चयनित कर हम इंटर्नशिप के तहत छह हजार का मासिक प्रोत्साहन राशि और दो हजार मासिक यात्रा भत्ता दो साल तक दिया जाएगा।