गोण्डा- गन्ना मूल्य 600 रु प्रति क्विंटल करने की मांग, उप गन्ना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

गोण्डा- गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आज अखिल भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन दिया है। प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल ने देवीपाटन मंडल के उप गन्ना आयुक्त (DCC) डॉ. आरबी राम से मुलाकात कर मुख्यमंत्री और गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले एक साल में डीजल, खाद, कीटनाशक, बीज और सिंचाई की लागत कई गुना बढ़ गई है। गन्ना प्रदेश की मुख्य नकदी फसल है और लाखों किसा