बाथरूम में रिकॉर्ड हुआ था 'मुगल-ए-आजम' का एवरग्रीन गाना, 65 साल पहले सिर्फ एक सॉन्ग पर खर्च हुए थे 1 करोड़ रुपये

भारतीय सिनेमा के इतिहास में यदि किसी फिल्म के भव्य सेट, बेहतरीन संवाद और अमर संगीत की बात की जाए, तो के. आसिफ के निर्देशन में बनी मास्टरपीस फिल्म 'मुगल-ए-आजम' (Mughal-e-Azam) का नाम सबसे पहले आता है। दिलीप कुमार, मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर और दुर्गा खोटे जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह ऐतिहासिक फिल्म जब 5 अगस्त 1960 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इसने हिंदी सिनेमा के सारे पैमाने बदल दिए थे। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे दिलचस्प किस्से हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े चाव से सुनते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर