ट्राई सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया, गायकवाड़ का शतक
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले वनडे में भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रन से हरा दिया। दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 269 रन ही बना सकी।