अलीगढ़ से कानपुर-दिल्ली के लिए रात में भी ट्रेन:रेलवे द्वारा शुरू की जा रही नई ट्रेन से लाभान्वित होंगे अलीगढ़ के यात्री, 8 स्टेशनों पर ठहरेगी नई ट्रेन

अलीगढ़ के यात्रियों के लिए रात में कानपुर और दिल्ली के बीच सफर का एक और विकल्प मिलने जा रहा है। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है। 14153/14154 नंबर की यह ट्रेन अलीगढ़ समेत आठ स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे की ओर से 24 सितंबर को इसकी घोषणा की गई है। नई ट्रेन कानपुर से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पह