कांवड़ लेने जा रहे कांवड़िए की सड़क हादसे में मौत:नोएडा के दीपांशु की एनएच- 9 पर हुई मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने लगाया जाम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटे NH-9 पर सोमवार रात 12 बजे सड़क हादसे में हरिद्वार जा रहे 20 वर्षीय कांवड़िए की मौत हो गई। घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई। जिसके बाद परिजनों अन्य कांवड़ियों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और SHO मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। एसीपी का कहना है कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, सीसी टीवी के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है। नोएडा का रहने वाला था दीपांशु नोएडा के गा