15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL से लेकर अंडर-19 क्रिकेट तक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है, लेकिन अब उनके सामने एक नई परीक्षा है. न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर ने पेस और बाउंस वाली पिचों पर वैभव को देखने की इच्छा जताई है. अगर उन्हें अक्टूबर के दौरे पर मौका मिलता है, तो यह सिर्फ रन बनाने का नहीं, बल्कि अलग परिस्थितियों में अपने खेल को ढालने का भी टेस्ट होगा.