मुरादाबाद पश्चिम सीट से 2007 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनने वाले राजीव चन्ना मुरादाबाद की सियासत में री-एंट्री के मूड में हैं। 2009 में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से राजनीति से दूरी बना चुके चन्ना की सियासत में वापसी मुरादाबाद में सियासी समीकरणों में बड़ी उलटफेर कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि राजीव चन्ना बहुत जल्द समाजवादी पार्टी जॉइन कर सकते हैं। हालांकि राजीव चन्ना ने दैनिक भास्कर से कहा है कि वे फिलहाल BJP में ही हैं। राजीव चन्ना को दिवंगत शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का ब