एक-एक कर बॉर्डर पर जमा होने लगे बांग्लादेशी, कूचबिहार में जीरो पॉइंट पर टेंशन, फिर पहुंची BSF

शुक्रवार सुबह को इंडिया-बांग्लादेश बॉर्डर पर गजब का तनाव देखने को मिला. भारत में घुसपैठ की मंशा से बॉर्डर के उस पार बांग्लादेशियों का एक समूह इकट्ठा होने लगा. यहां सीमा पर कंटीली तार लगी है. स्थानीय लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना तत्काल बीएसएफ को दी. मौके पर पहुंचे बीएसएफ के अधिकारियों ने बांग्लादेशियों को खदेड़ दिया.