नथिंग के को-फाउंडर कार्ल पेई ने कहा है कि CMF अब एक भारतीय ब्रैंड के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने मैन्युफैक्चरिंंग के क्षेत्र में दम दिखाकर पहला कदम रख दिया है और अब रिसर्च एंड डेवलपमेंट की बारी है। देश के पास अभी तक अपना कोई ग्लोबल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड नहीं है। यह स्थिति बदलेगी।