लौंग-नींबू जैसी महक, कपूर जैसा असर! CSJMU में उग रहीं तुलसी की 9 अनोखी दुर्लभ किस्में, वैज्ञानिक भी कर रहे शोध

Rare Tulsi Varieties in Kanpur University: तुलसी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में राम या श्याम तुलसी का नाम आता है, लेकिन कानपुर की सीएसजेएम यूनिवर्सिटी (CSJMU) में तुलसी की ऐसी अनोखी और दुर्लभ प्रजातियां तैयार की जा रही हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. यहां की औषधीय वाटिका में अजवाइन, लौंग, कपूर और नींबू की खुशबू वाली 9 अद्भुत तुलसियों को न सिर्फ सहेजा जा रहा है, बल्कि टिश्यू कल्चर तकनीक से इनके नए पौधे भी बनाए जा रहे हैं. बहुत जल्द यूनिवर्सिटी इन खास पौधों को आम लोगों के लिए बे