पीएम मोदी की अपील के बाद इलेक्ट्रिक कारों की जून में भी बंपर बिक्री, टाटा-महिंद्रा की EV का जबरदस्त क्रेज

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और हालिया समय में ईंधन संकट के बाद फ्यूल संरक्षण को लेकर जारी प्रयासों और पीएम नरेंद्र मोदी की ईवी खरीदने की अपील के बाद को ईवी खूब बिक रही हैं। बीते जून महीने में टाटा मोटर्स ने 12 बजार से ज्यादा ईवी बेचीं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एमजी मोटर, मारुति सुजुकी, विनफास्ट समेत अन्य कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें भी खूब बिकीं।