कोचिंग, होटल-हॉस्टल और मॉल संचालकों के साथ बैठक:अफसर बोले- नियमों का उल्लंघन हुआ तो बिल्डिंग सील और होगी FIR

लखनऊ अग्निकांड में 17 मौतों के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट हरकत में आया और पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मंगलवार को बड़ी बैठक की। इसमें शहर के कोचिंग संस्थानों, होटल, हॉस्टल, अस्पताल, सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक भवनों के मालिक शामिल हुए। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। ज्वाइंट सत्यापन अभियान के तहत अब तक 865 कोचिंग संस्थानों, 490 अस्पतालों, 490 विद्यालयों और 160 हॉस्टलों का निरीक्षण किया जा चुका है। सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 40 स