राम मंदिर दान घोटाले की निष्पक्ष जांच हो:कांग्रेस कमेटी ने कहा- दोषियों पर FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित दान/चढ़ावा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भदोही में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें एफ.आई.आर. दर्ज करने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के