जरूरत की खबर- अश्वगंधा पर FSSAI की गाइडलाइन:आंख मूंदकर न खाएं, हेल्थ बेनिफिट्स और नुकसान दोनों समझें, खरीदने से पहले लेबल पढ़ें

‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (FSSAI) ने अश्वगंधा के इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइन जारी की है। अब किसी भी फूड प्रोडक्ट, सप्लीमेंट या दवा में अश्वगंधा की पत्तियों का उपयोग बैन कर दिया गया है। आयुर्वेद में अश्वगंधा सदियों से औषधि के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। इसे स्ट्रेस-एंग्जाइटी कम करने, फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ाने और अच्छी नींद के लिए यूज किया जाता है। हालांकि, इसे हमेशा सही मात्रा में और सही तरीके से लेना चाहिए। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम अश्वगंधा पर विस्तार से बात करेंगे। साथ ही