ड्रैगन की निकली हेकड़ी, पेंटागन हैरान... रुद्रम-II की सफलता से भारत बना विश्‍व शक्तिमान, कोई नहीं है टक्‍कर में

Rudram II Missile Range: भारत की रुद्रम-II मिसाइल रफ्तार और मारक क्षमता में वैश्विक महाशक्तियों को कड़ी टक्कर देती है, जहां अमेरिका की HARM और चीन की 'YJ-91' जैसी मिसाइलों की गति सुपरसोनिक (मार्क 2 से 4) तक सीमित है, वहीं रुद्रम-II हाइपरसोनिक रेंज (मार्क 5+) को छूती है. रूस की Kh-31P भी एक मजबूत हथियार है, लेकिन रुद्रम-II का 200 किलोग्राम का भारी पेलोड और अत्याधुनिक स्वदेशी NavIC गाइडेंस सिस्टम इसे दुनिया के सबसे घातक और अचूक रडार डिस्ट्रॉयर हथियारों की कतार में सबसे आगे खड़ा करता है.