बिना इंश्योरेंस के अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? जानें सुप्रीम कोर्ट ने IRDAI को दिए क्या निर्देश

जल्द ऐसा हो सकता है कि अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है तो आपको पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल न मिले। ऐसा इसलिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने IRDAI के साथ-साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करें, जिससे इंश्योरेंस और फ्यूल भरवाने की प्रक्रिया को लिंक किया जा सके।