दिल्ली-NCR में भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच अचानक मौसम ने खतरनाक यू-टर्न ले लिया है। 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं और झमाझम बारिश ने करोड़ों दिल्लीवालों को ऐसी राहत दी है जिसके बारे में जून के महीने में किसी ने सोचा तक नहीं था।