Water Mystery Solved: वैज्ञानिकों ने पानी से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है जो सबको हैरान कर रहा है. एक नई रिसर्च में पता चला है कि पानी असल में दो अलग-अलग लिक्विड का मिक्सचर हो सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझाने का दावा किया है. यह खोज पानी के उन सभी अनोखे बर्ताव को समझा सकती है जो सालों से साइंस के लिए एक पहेली बने हुए थे.