George Kurian Resign: मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया. जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो चुका था और भाजपा ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने का फैसला नहीं किया.