हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा है और हमारे पूर्वज पीढ़ियों से इसके गुणों की चर्चा करते आए हैं।” आंवला भारतीय भोजन, संस्कृति और चिकित्सा पद्धति का अभिन्न हिस्सा है। एक लोककथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान अमृत की कुछ बूंदें धरती पर गिरी थीं और उसी से आंवले का वृक्ष पैदा हुआ। यह कथा भले पौराणिक हो, लेकिन पोषण के मामले में आंवला सचमुच किसी अमृत से कम नहीं है। आंवले का एक पेड़ 65-70