चेज मास्टर कोहली का कमाल, रसिक-भुवी की धार, ऐसे लिखी RCB ने जीत की कहानी

विराट कोहली की नाबाद 75 रन की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीत लिया. पहले RCB के गेंदबाजों ने GT को 155/8 पर रोका, फिर कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को 18 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया.