आखिर क्यों शुगर-फ्री ड्रिंक्स की तरफ भाग रहे हैं भारतीय? SLMG बेवरेजेज की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

भारत में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच कोका-कोला के सबसे बड़े बॉटलर SLMG बेवरेजेज ने अनुमान जताया है कि आने वाले वर्षों में जीरो-कैलोरी और शुगर-फ्री ड्रिंक्स उसकी कुल बिक्री का 5-6% हिस्सा बन सकती हैं। कंपनी नए प्लांट्स, बड़े निवेश और विस्तार योजनाओं के जरिए तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने की तैयारी कर रही है।