ममता बोलीं- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव:पुलिस उन्हें डरा-धमका रही; पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो MLA को निकाला

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा- TMC को कमजोर नहीं किया जा सकता, बल्कि इससे पार्टी और मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेता कार्यकर्ताओं का साथ नहीं दे रहे हैं, यह दावा पूरी तर