स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बड़ी खबर:मिड-अगस्त में एंट्री ले सकती है Vivo V80 सीरीज, लेकिन ढीली करनी होगी जेब

Vivo की अगली प्रीमियम V80 Series अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में ZEISS कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर बढ़ती DRAM कीमतों के कारण इसकी कीमत Vivo V70 Series से अधिक हो सकती है।