गर्मी का टॉर्चर और नॉकआउट का रोमांच, पराग्वे को 1-0 से हराकर फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में, एम्बापे ने दागा विनिंग गोल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर अगले राउंड यानी कि क्वार्टर फाइनल में एंट्री किया। फिलाडेल्फिया में 38 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मैच में किलियन एम्बापे ने पेनल्टी के जरिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागा।