जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का बदलेगा समय:नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर से होगा लागू; जानें तीनों बड़े अस्पतालों की ओपीडी का समय

जोधपुर की डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में ओपीडी के समय में बदलाव होने जा रहा है। शीतकालीन समय लागू होने के साथ ही शहर में कॉलेज से जुड़े तीन बड़े अस्पताल मथुरादास माथुर हॉस्पिटल (एमडीएम), महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) और उम्मेद हॉस्पिटल में यह बदलाव लागू होगा। इसको लेकर हॉस्पिटल के स्तर पर समय बदलने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार राज्य सरकार के आदेश की अनुपालना में 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक शीतकालीन समय लागू रहेगा। ये रहेगा नया समय नए आदेश के अनुसार ओपीडी क