व्हाइटओक कैपिटल के 28 साल (अगस्त 1996 से मई 2026) के BSE Sensex TRI डेटा पर आधारित स्टडी में पाया गया है कि SIP की तारीख का लंबे समय के रिटर्न पर क्या असर होता है. 10 साल के रोलिंग रिटर्न के एनालिसिस में सबसे ज्यादा और सबसे कम औसत रिटर्न के बीच सिर्फ 0.06% का अंतर रहा. स्टडी के अनुसार महीने की शुरुआत, बीच, अंत या F&O एक्सपायरी के आसपास SIP करने पर भी रिटर्न लगभग समान रहता है.