1 गाना, 2 आवाजें, फिल्मफेयर अवॉर्ड, 55 साल पहले आया वो ब्लॉकबस्टर गाना, आज भी बसता है आशिकों के दिल में

हर दौर में म्यूजिक बदलता रहा है. फिल्मों की कहानी, उनका प्रजेंटेशन बदलता रहा है. 70 के दशक में वेस्टर्न म्यूजिक का प्रभाव भारतीय संगीत पर पड़ा. इस दौर में कुछ ऐसे गाने भी बने जिनमें प्यार का रंग बहुत ही अलग था. आसान और सरल अल्फाज में दिल की बात को होठों तक लाने का काम किया. धुन ऐसी कि मन मदमस्त हो जाए. 1971 में रिलीज एक फिल्म में ऐसा ही एक गाना था जिसमें दो सिंगर की आवाजें थी. गाना असाधारण था. आज भी पार्टी-डिस्को में बजता है. एक सिंगर को इस एवरग्रीन सुपरहिट गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला...