Vikram 1 Rocket Mission Aagaman Launch Date: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम 1' मिशन आगमन के तहत लॉन्च होने के लिए तैयार है. इसकी लॉन्चिंग 12 जुलाई से 4 अगस्त 2026 के बीच श्रीहरिकोटा से होगी. स्काईरूट एयरोस्पेस का यह रॉकेट बिना पायलट और जॉयस्टिक के उड़ने की ताकत रखता है. इसमें रामानुजन नाम का कंप्यूटर लगा है जो खुद फैसले लेता है.