'₹1 में देखो लेटेस्ट वेब सीरीज...' लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट साफ, साइबर ठगी का नया तरीका
Indore News: अविनाश शास्त्री ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक रुपये में नई वेब सीरीज देखने का ऑफर मिला था. लिंक पर क्लिक करते ही नई ऐप खुली, जिसे डाउनलोड करते ही उनकी बैंक खाते की डिटेल साइबर ठगों तक पहुंच गई.